इच्छा शक्ति-03-Jul-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 03/07/2024
इच्छा शक्ति
अपनी इच्छा को दो ऐसी शक्ति,
खुद को नया आकार मिल जाए।
खत्म हो जाएं बदकिस्मती दोस्त,
भाग्य फिर से चमक जाए।।
करो प्रयास जितना कर सकते हो
इच्छा में डालो दृढ़ता और
अपने सपनों को तुम सजाओ।
अपनी इच्छा को दो ऐसी शक्ति
खुद को नया आकार मिल जाए।।
ऐ वक्त! तू कभी रुकता नहीं ,
यह बात जानते हम सभी।
वक्त को कर के मुठ्ठी में अपनी
आओ हम आसमां को छू जाएं।
जो मन कहता करते जाएं
नित नवीन सोच बनाएं।
अपनी इच्छा को दो ऐसी शक्ति
खुद को नया आकार मिल जाए
शाहाना परवीन 'शान'...
madhura
04-Jul-2024 10:08 AM
Beautiful
Reply
Babita patel
03-Jul-2024 05:22 PM
V nice
Reply